बिजनौर: बिजनौर के गंज में हल्दौर चौराहे पर स्थित परचून की दुकान से हजारों की चोरी जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Jun 24, 2024 बिजनौर जनपद के गांव गंज में हल्दौर चौराहे पर स्थित एक परचून की दुकान से अज्ञात चोरों ने कीमती सामान व नगदी चोरी कर ली और फरार हो गए। गांव सबलपुर रेहरा निवासी आरिफ ने हल्दौर चौराहे पर परचून की दुकान कर रखी है। जिसमें देर रात चोर घुसे और नगदी व कीमती सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।