बिजनौर: गांव कासमपुर लेखराज में समझौता कराने के दौरान कुछ दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 24, 2024 बिजनौर जनपद के नेहटोर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर लेखराज में समझौता करने के दौरान हुए विवाद में कुछ दबंगों ने सुनील नाम के एक युवक पर हमला बोल दिया। जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में घायल हुए सुनील को तत्काल स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया