बिजनौर: गांव मुंढाला में नाली में पानी की निकासी को लेकर मोहल्ले के कुछ दबंगों ने अलीम नाम के युवक को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 23, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव मुंढाला में पड़ोसी दबंगों ने नाली के पानी की निकासी को लेकर अलीम नाम के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अलीम को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। और मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।