महागामा: गोरगांवा में जमीन मापी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत, 4 लोग घायल
Mahagama, Godda | Jun 24, 2026 महागामा प्रखंड के गोरगांवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग जमीन मापी करा रहे थे।इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। इसके बाद सभी बगल के एक मकान में शरण लिए। इसी दौरान वज्रपात हो गया।