बलौदा: जर्वे गांव में सुशासन तिहार के तहत शिविर का आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का बन रहा भरोसेमंद मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया