जखनिया: भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गाजीपुर में सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करण्डा थाना क्षेत्र के एक हत्या प्रकरण को लेकर जातीय तनाव फैलाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि सोमवार की दोपहर 12:42 बजे पुलिस मीडिया सेल के द्वारा की गई है।