गिर्वा: उदयपुर के नगर निगम सभागार में जिला स्तरीय एकदिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन।
Girwa, Udaipur | Feb 29, 2024 देश का युवा और मातृ शक्ति अगर सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी तो देश स्वतः ही मजबूत होगा। यह कहना है जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार का। वे गुरुवार को शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार सौ दिवसीय कार्ययोजना अंतर्गत नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।