टांटोटी: टांटोटी में भिनाय रोड से कॉलेज तक अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया
Tantoli, Ajmer | Jun 16, 2026 टांटोटी में तहसील और नगरपालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोपहर 1 बजे भिनाय रोड से राजकीय कॉलेज तक के रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटा दिया है।यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक कच्चे और पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।इनमें मुख्य मार्ग पर बने मकान,दीवारें और चबूतरे शामिल थे।पहले सभी को सूचना और नोटिस दिए गए थे।