मैहर: पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर भाजपा मैहर जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने की बस से यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के तहत भारतीय जनता पार्टी के मैहर जिले के अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने सवारी बस में यात्रा कर डीजल–पेट्रोल की बचत का संदेश दिया और लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।हालांकि, उनका यह वीडियो सामने आने के बाद जिले में कुछ लोग इसे पर्यावरण जागरूकता की पहल मान रहे हैं,कई इसे केवल “दिखावा” बताकर सवाल खड़े कर रहे हैं।