गिर्वा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के अंतर्गत टाउन हॉल स्थित सभागार में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
Girwa, Udaipur | Feb 2, 2025 जिला प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और आधार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को टाउन हॉल स्थित नगर निगम के दीनदयाल सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने गतिविधियों में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया।