दरभंगा: दरभंगा जिले में मुर्गी फार्म के मजदूर ने पत्नी और तीन बच्चों की लोहे की रॉड से हत्या की
दरभंगा से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुर्गी फार्म में काम करने वाले मजदूर ने अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बच्चों की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी बगाही गांव की बताई जा रही है। इस संबंध मृत परिवार के सदस्य कई बातों की जानकारी मंगलवार को दिन के 12.30 बजे DMCH के पोस्टमार्टम परिसर में दी।