रघुराजनगर नगरी: हनुमान नगर नई बस्ती में नई शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, लोग बैठे धरने पर
हनुमान नगर नई बस्ती में खोली जा रही नई शराब दुकान का स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधी विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए हैं । प्रदर्शनकारी शराब दुकान ठेका निरस्त करने की मांग कर रहे है । वहीं शराब ठेकेदार शासन द्वारा शराब दुकान देने की बात कह रहा है । रविवार दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन से बने हंगामे जैसे हालत बावजूद पुलिस व आबकारी विभाग मौके से नदारत दिख रहे है ।