बांसवाड़ा: नवागांव में दंपती की संदिग्ध मौत: 5 दिन बाद कुएं में मिले शव, इलाके में सनसनी, शवों का पोस्टमार्टम कर सोंपा
नवागांव में लापता दंपती के शव शनिवार को घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान मुकेश पारगी और उसकी पत्नी धापू के रूप में हुई है, जो 21 अप्रैल की रात से गायब थे। शव सड़-गल चुके थे और बदबू आने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाए।पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर सोंपा।