बरेली: भुता के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
भुता के एक गांव में हुए छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। गांव निवासी लड़की ने एसएसपी ऑफिस में बताया कि घटना 16 जनवरी की है, वह नहाकर घर के बाहर हाथ ताप रही थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव के लड़के ने छेड़छाड़ कर दी।