बरेली: जगतपुर के युवक ने धोखाधड़ी के मामले में विवेचक पर आरोपियों से साठगांठ का लगाया आरोप, एसएसपी ऑफिस में की शिकायत
धोखाधड़ी के मामले में युवक ने विवेचक पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि विरोध करने पर विवेचक ने कहा कि खुद आरोपी पकड़कर ले आओ। युवक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि वह मूल रूप से बहेड़ी का रहने वाला है, वह वर्तमान में बारादरी के जगतपुर में रहता है। इस मामले की शिकायत शुक्रवार को उसने एसएसपी ऑफिस में की है।