बरेली: सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की हुई मौत
सेंट्रल जेल में हत्या के केस में सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की गुरुवार देर शाम मौत हो गई। इसकी जानकारी जेल वार्डन ने परिवार के लोगों को दी। शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे राम लखन ने बताया कि जिला पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी मोहल्ला देश नगर के रहने वाले 70 वर्षीय जय सिंह बरेली सेंट्रल जेल में 18 साल से सजा काट रहे थे।