भोरे: भोरे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अलग-अलग कांड के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज अलग-अलग कांड के दो वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार प्राथमिक अभियुक्त खदही पूरब टोला निवासी जय राम सिंह को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव निवासी टेनी यादव को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया।