गभाना: चंडौस पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम के माजरा सिद्धनगर में वीते वर्ष रामबेटी पत्नी सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में महिला के मायका पक्ष ने सुनील के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी सुनील फरार चल रहा था।