Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

*विशेष संपादकीय .................* ***************************** *_अंधविश्वास ने लगा दी श्मशान_* *_में तंत्र-मंत्र की जादुई अदालत_* *=================* ♦अंधविश्वास जब विवेक पर हावी होता है, तो तर्क और कानून दोनों घुटने टेक देते हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर पर श्मशान घाट में तांत्रिक अनुष्ठान करने की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारे समाज में गहरी जड़ें जमा चुके अंध विश्वास और गिरते बौद्धिक स्तर की एक कड़वी सच्चाई है तंत्र मंत्र और जादू टोना के चक्कर में अब एक अढ़ाई हजार लोगों की जान जा चुकी है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं दिल्ली को दहलाने वाला "बुरारी कांड" अंधविश्वास की सबसे बड़ी घिनौनी एवं वीभत्स घटना थी जिसमें पढ़े लिखे सम्पन्न परिवार के सभी 11 लोगों ने सामूहिक फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी क्योंकि छोटे बेटे को लगता था कि उसके मृत पिता उससे बातें करते हैं और डायरी में लिख कर निर्देश देते हे वे सभी मर जाएगे तो उसके पिता उन्हें बचा लेंगे और वे पहले से ज्यादा समृद्ध हो जायेंगे छत्तीसगढ़ के बस्तर एवं आदिवासी इलाकों में अंधविश्वास आज भी हावी है तीन दशक पहले अविभाजित रायगढ़ जिले में अच्छी फसल के लिए "ओडका देवता" को खुश करने नरबलि दी जाती थी प्रशासन ने बलि देने वाले ओर उकसाने वाले बेगा दोनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तब कही जाकर इस अंधविश्वास पर रोक लग सकी लेकिन अब ऐसे मामलों में उन लोगों पर कार्यवाही नहीं हो रही जो भोले भाले लोगों को तंत्र मंत्र का पाठ पढ़ाकर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं गंदे नाले के पानी को रोकने के लिए उसके उद्गम को बंद नहीं किया जाएगा तब तक समाज में अंधविश्वास का यह प्रदूषण लोगो को प्रदूषित करता रहेगा 7 अगस्त को बिलासपुर के देवरी गांव में जो हुआ वो किसी भी मायने में सही नहीं माना जा सकता वह मानसिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा है जिस ने शमसान को "अपीलेट कोर्ट' बना दिया और जेल में बंद युवक को नीबू, सिंदूर, नारियल, चाकू और मरी हुई मछली के सहारे देश की सर्वोच्च न्याय प्रणाली को 'वश' में कर बिना किसी तर्क बिना किसी दलील के तंत्र मंत्र की बिना पर छुड़वाने का अनुष्ठान किया जो किसी दिवास्वप्न जितना हास्यास्पद है ही उससे कहीं अधिक खतरनाक भी है विकृत मानसिकता ने कानून की किताबें, सबूत, दलीलें व संविधान की धाराओं से अधिक सोशल मीडिया के नीम-हकीम तांत्रिक के वीडियो को विश्वसनीय बना दिया. *************************** *_​सोशल मीडिया ; अंधविश्वास_* *_का बना नया डिजिटल "अड्डा"_* **************************** ​पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया, वह आधुनिक भारत के 'डिजिटल अवतार' पर करारा तमाचा है। 5G के दौर में जब युवा रील्स और ज्ञान के नाम पर परोसे जा रहे कचरे को बिना सोचे-समझे डकारेंगे तो उसका नतीजा ऐसा ही होता है यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर "10 मिनट में वशीकरण" व "तांत्रिक क्रिया से "कोर्ट केस जीतें" जैसे दावों को सच मान श्मशान में गड़े मुर्दों के बीच न्याय ढूंढने निकल पड़े ये 'अंधभक्त' युवा! यह दर्शाता है कि शिक्षा का प्रसार तो हुआ है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण व विवेक का संपूर्ण पतन हो चुका है युवकों में अंधविश्वास के इस शार्ट कट के प्रति विश्वास युवाओ में संविधान परक व्यवस्था के प्रति घटते विश्वास का भी प्रतीक है अदालतों ने दसियों साल चलने वाले मुकदमे न्याय मिलने में हो रही देरी भी कही न कही इस मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए दोषी है सुप्रीम कोर्ट लाख कोशिश करे कि केस का फैसला तय सीमा में ओर जल्द हो लेकिन अदालतों में ऐसा हो नहीं रहा है आज भी सिविल मामलों में नीचे से लेकर ऊपर तक अंतिम फैसले में कम से कम 20 साल का वक्त लग जाता है अदालतों के पास ऐसा कोई सिस्टम ही नहीं है कि वे न्याय प्रक्रिया को कंट्रोल कर सके और त्वरित न्याय के सिद्धांत को इंप्लीमेंट कर सके इस देरी का ही नतीजा है कि लोग कोर्ट के बाहर इन्लिंगल तरीकों से मामले को सुलटाने के तरीके खोजने लगे हैं जबकि सब जानते हैं की न्याय का अपना एक सिस्टम है एक प्रक्रिया है जिसमें अधंविश्वास जादू टोना टोटका मंत्र तंत्र का कोई स्थान ओर प्रभाव नहीं है कोर्ट के फैसले गवाहों एवं सबूतों व कनूनी दलील के आधार पर होते हैं इसके बावजूद गैर संवैधानिक शक्तियों के इस्तेमाल से न्याय को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है जो कोरी मूर्खता एवं बेवकूफी के सिवाय कुछ नहीं है ऐसे प्रयास कही किसी सीरे नहीं चढ़ते. ******************************* *_​कर्नाटक से बिलासपुर तक: न्याय_* *_पालिका पर 'टोने-टोटके' का साया_* ******************************** ​देश में न्यायिक व्यवस्था को इस तरह से तंत्र-मंत्र का निशाना बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कर्नाटक में महिला द्वारा जज की कुर्सी पर अभिमंत्रित काली सरसों फेंकने की घटना हो या बिलासपुर का यह तांत्रिक अनुष्ठान ,यह प्रवृत्ति बताती है कि जब लोग अपनी गलतियों, अपराधों व कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करने में असमर्थ होते हैं, तो वे धर्म और आस्था का चोला ओढ़कर ढोंग का सहारा लेते हैं दोनों मामले में पुलिस की तत्परता से अपराधी पकड़े गए लेकिन सवाल केवल चार युवकों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सवाल उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और तथाकथित तांत्रिकों का भी है जो सरेआम ऐसे गैर-कानूनी व भ्रामक कंटेंट को बढ़ावा देते हैं ​प्रशासन को आईपीसी/बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत इन तथाकथित ढोंगी बाबा, तांत्रिक, मौलवी, ओझा, बेगा जैसों पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए 'छत्तीसगढ़ में टोनही अत्याचार निवारण अधिनियम' जैसा कड़ा कानून लागू है पुलिस संज्ञान ले कर ऐसे लोगों को सीखचों के पीछे कैद करें ताकि भविष्य में कोई भी कानून व न्यायपालिका की गरिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके . **************************** *_​अंतिम बात ;फैसले दलीलें व_* *_कोर्ट करते है नीबू मिर्ची नहीं_* **************************** ​अदालतें सबूतों, गवाहों और दलीलों से चलती हैं, तंत्र-मंत्र या तांत्रिक के नीबू-मिर्च से नहीं। जेल की सलाखों से निकलने का रास्ता वकील का तर्क ओर कोर्ट का फैसला है, न कि श्मशान का टोना-टोटका अगर अंधविश्वास से ही मुकदमों के फैसले बदलते या होते तो देश में न तो वकीलों की जरूरत होती और न ही संविधान की वक्त आ गया है कि समाज इस मानसिक दीवालियेपन से जागे, वरना श्मशान में न्याय ढूंढने वाली यह सोच पूरे समाज को अंधविश्वास का कब्रिस्तान बना देगी. ********************************* *🔴 संपादक रमेश पत्रकार *94252* *52176* *7000654928* *====================* पुराना मकान तोड़ने या नया बनाने संपर्क करें*7000654 929* या *94241 91241* जहां मिलेगी विशेषज्ञ की सलाह वो भी निशुल्क मल्बा उठाने व पाटने के लिये भी संपर्क कर सकते हैं 🚜 *===================* *भागवत शिव पुराण श्याम भजन जैसे* *धार्मिक* आयोजन के लाइव टेलीकास्ट यू ट्यूब फेसबुक व ट्यूटर पर करने हमसे संपर्क करे जिसमे आपको वीडियो,रील व फोटो फ्री आफ कास्ट दिया जायेगा *7000654929* *===================* अब रायगढ़ में होगा गठिया का इलाज ........................................................... आ रहे हैं पुणे के प्रसिद्ध रुमेटोलॉजिस्ट *आर्थराइटिस गठिया रोग विशेषज्ञ* ******************* *_डा. बी. बी. कुमार_* ******************** M B B S (M.D) FIPM *JHON HOSPITAL (USA)* मिलेंगे 9 अगस्त रविवार को सुबह 10.30 बजे से 1.30, बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए M.NO 9340753454,9201772541पर .................................................. *दीपक मेडिकल स्टोर* शासकीय हॉस्पिटल के सामने रायगढ़ ( छ. ग.) *=====================* महासमुंद जिले का बेहतरीन हॉस्पिटल ******************************** *_अग्रवाल नर्सिंग होम बसना_* ************************** जिसमें महानगरों की तरह मरीजों को मिलती ही इलाज की सभी सुविधा आयुष्मान एवं बीजू हेल्थ कार्ड में बड़ी से बड़ी बीमारी का होता है मुफ्त इलाज *=================* *एडमिशन ओपन+एडमिशन ओपन* ********************************* रायगढ़ का बेहतरीन इंग्लिश मीडियम स्कूल *=========* *एस्सल बेबी लैंड* *=========* बेस्ट फर्नीचर क्लास रुम, प्ले ग्राउंड,गार्डन कंप्यूटर फैसलिटी बेस्ट टीचर योगा क्लास एक्टिविटी रुम,सेमिनार रुम स्पोकन इंग्लिश की सर्व सुविधा युक्त जो देता हे आपके बच्चों को शिक्षा का बेस्ट माहौल एवं अन्य सुविधाएं ************************************* *बूढ़ी माई मंदिर के पास 7773066667* *======================* *_घर लाए खुशियों की सौगात_* आज ही पधारे *अनुपम लाइफ स्टाइल* *फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स* तुलसी होटल के पास ओवरब्रिज के नीचे 9981166102 ****************************** इलेक्ट्रानिक सामनों की सबसे बड़ी रेंज फ्रिज वाशिंग मशीन टीव्ही एसी व सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक समान किफायती रेट में बेहतरीन क्वालिटी के साथ आज ही पधारे व आसान किस्तों में समान ले जाए अपने घर ओर पूरा करे अपने हसीन सपने *===================* *_बेहतरीन इलाज का जानामाना नाम_* ******************************** *शिव हॉस्पिटल&डायग्नोस्टिक सेंटर* *===================* ओवरब्रिज के पास,जूटमिल रोड, ******************************** "समस्त प्रकार मेडिसिन,सर्जरी,अस्थिरोग एवं स्त्री व प्रसूति रोग का उपचार का एक मात्र सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है " *9735571555,9765779666* *===================* *स्कीन केयर &मेटेरनिटी क्लिनिक* *===================* *श्री सिध्दिविनायक* *-------------------------------* चर्म रोग कुष्ठ रोग गुप्त रोग सौदंर्य विशेज्ञ *-------------------------------* *डा. राकेश पटेल* *डा.मेनका पटेल* समान्य व सिजेरियन डिलवरी सुविधा *कोतरा रोड़ दशरथ पान ठेला के पास* ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• *मो.नं.7610498601,7477059234* *=====================* *हर परिवार के आंगनमें गूंजेगी किलकारी* --------------------------------- *अपेक्स हास्पिटल एंव टेस्ट ट्युब बेबी सेंटर* --------------------------------- अटल चौक छातामुडा़ बायपास रोड रायगढ़ 07762-233051,23306,98930055 *सभी बिमारी के इलाज का संपूर्ण हास्पीटल* *===================* खेलेगा बचपन अब आपके आंगन *००००००००००००००००००* *डा.आर.एल.हास्पीटल* *& टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर* *००००००००००००००००००* गौशाला रोड पुलिस लाईन रायगढ़ फोन नं.07762 231400 मो.96 30001100, 9425501788 *======================* *_धूप 😎व पावर 🤓के चश्मों 👩‍🏫 की एक मात्र विश्वसनिय_* *_दुकान आयुष अप्टिकल्स है_ *_9617175209_* रामनिवास टाकिज रोड़ रायगढ़ (छ.ग) *=====================*

Raigarh, Raigarh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

1100 KM दूर से पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचा अग्निवीर !

राजस्थान के अजमेर से सामने आई यह भावुक कहानी हर किसी की आंखें नम कर रही है।

राजस्थान के अजमेर जिले के नरवर गांव निवासी अग्निवीर सैनिक सनी रावत अपने पिता स्वर्गीय कृपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित अपने सेना प्रशिक्षण केंद्र से हवाई यात्रा कर घर पहुंचे। उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच दिन की छुट्टी दी गई। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि

अर्पित की।

पिता से दूर रहकर बॉर्डर पर रक्षा करना बहुत ही दुखद देता है अगर पिता को कुछ हो जाता है तो क्योंकि उनसे दूर रहकर बहुत ही बुरा लगता है 🥹😳🥹😳

1100 KM दूर से पिता को अंतिम विदाई देने पहुंचा अग्निवीर ! राजस्थान के अजमेर से सामने आई यह भावुक कहानी हर किसी की आंखें नम कर रही है। राजस्थान के अजमेर जिले के नरवर गांव निवासी अग्निवीर सैनिक सनी रावत अपने पिता स्वर्गीय कृपाल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित अपने सेना प्रशिक्षण केंद्र से हवाई यात्रा कर घर पहुंचे। उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पांच दिन की छुट्टी दी गई। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिता से दूर रहकर बॉर्डर पर रक्षा करना बहुत ही दुखद देता है अगर पिता को कुछ हो जाता है तो क्योंकि उनसे दूर रहकर बहुत ही बुरा लगता है 🥹😳🥹😳

Raigarh, Raigarh | Aug 15, 2026