बलिया: जिले में संचालित प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा
Ballia, Ballia | May 9, 2026 जिले में संचालित प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस संबंध में शनिवार की दोपहर 1 बजे निर्देश जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में प्रीपेड मोड में कार्यरत सभी स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा।