चांपा: जुआ खेलने वाले 2 जुआरी को बम्हनीडीह पुलिस ने पोड़ीशंकर गांव से किया गिरफ्तार
बम्हनीडीह पुलिस ने जुआ खेलने वाले 2 जुआरी को पोड़ीशंकर गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी दिलेश्वर देवांगन और कृष्ण कुमार कहरा के कब्जे 700 रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया है।