रामसनेही घाट स्थित मिनी स्टेडियम इन दोनों बदहाली का शिकार है। स्टेडियम के अंदर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां और गंदगी का अंबार है। जिसके कारण सुबह शाम दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए पहुंच रहे युवाओं को काफी ज्यादा समस्या होती है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द साफ सफाई की मांग की है।