बड़वानी: अंजड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध रोकने और फर्जी सिम के दुरुपयोग के लिए सिम विक्रेताओं की बैठक आयोजित
अंजड़ थाने पर शुक्रवार को मोबाइल सिम विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी मोबाइल सिम विक्रेता शामिल हुए। बैठक में सायबर अपराधों और फर्जी सिम के दुरुपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस द्वारा सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सिम जारी करते समय डिजिटल केवाईसी अनिवार्य रूप से किया जाने के निर्देश दिए।