गुरुग्राम: रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा: गुरुग्राम बस स्टैंड से हज़ारों बहनें रवाना
रक्षाबंधन के त्योहार पर गुरुग्राम बस स्टैंड पर शनिवार को खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों बहनें अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचीं। सुबह से ही बस स्टैंड पर भीड़ जमा थी।डीसी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष भी बहनों के लिए विशेष उपहार दिया है। राखी के अवसर पर बहनों से बसों में यात्रा का किराया नहीं लिया जा रहा है।