मांझी: दाउदपुर से फायर ब्रिगेड हटाने पर चिंता बढ़ी, गांव की सुरक्षा पर सवाल
Manjhi, Saran | Apr 3, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के गांव की सुरक्षा अब भगवान भरोसे नजर आ रही है जिला प्रशासन ने यहां तैनात अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड गाड़ी को तीन कर्मियों समेत लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार थाना में स्थानांतरित कर दिया है इस फैसले से क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में त्वरित सहायता मिलना मुश्किल हो गया है अब इस स्थिति में कोपा या एकमा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ेगी