सदर: लखनऊ में आम महोत्सव 2026 का आगाज़, 800 से ज्यादा किस्मों के आम बने आकर्षण
Sadar, Lucknow | Jul 3, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन कर प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित भी किया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव में 800 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं।