डंडा: डंडा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, क्षेत्र में छाया मातम
Danda, Garhwa | Apr 19, 2026 डंडा थाना क्षेत्र के डंडा गांव में रविवार को दो अलग-अलग टोला में एक युवक एवं एक किशोरी की मौत की घटना घटित हुई है। जहां निमिया टोला निवासी 34 वर्षीय सकेंद्र चौधरी का शव कुएं से बरामद हुआ। वहीं टीकरा टोला के प्रभु चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।