मौदहा: बांधुर बुजुर्ग गांव में पुत्र के खिलाफ घर में चोरी करने की शिकायत दी गई
महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था।