बक्सर: एक जुलाई से जिले के विद्यालयों के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करना आवश्यक: अनिल कुमार द्विवेदी DEO बक्सर.
Buxar, Buxar | Jun 30, 2024 जिला के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मोबाईल एप से ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करना 1 जुलाई से अनिवार्य कर दिया गया है. जबकि ट्रायल के तौर पर पूर्व से शुरू किए गए मोबाइल एप के माध्यम से 396 विद्यालयों द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है. जिसको ध्यान में रखते हुए रविवार को जिले के वैसे प्रधानाध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई.