अकबरपुर: नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना रुरा पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों विशाल पुत्र देवदत्त उम्र करीब 21 वर्ष व कृष्णा पुत्र शिवदत्त उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण ग्राम माधवपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज को थाना रुरा गेट के पास से गिरफ्तार किया। SO सुधीर भारद्वाज ने बताया कि अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।