शिवहर: शिवहर में 26 जून को मोहर्रम जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प
शिवहर के दोस्तियां चौक के पास आयोजित बैठक में 26 जून के मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और पारंपरिक रूप से मनाने का फैसला लिया गया। एसडीएम ने जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने का संकल्प लिया।