खरगोन के पिछोड़िया में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी पति जगदीश ने पारिवारिक विवाद में अपनी दूसरी पत्नी रीमाबाई की लट्ठ से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की क्रूरता ऐसी थी कि आरोपी हत्या के बाद रातभर पत्नी के शव के पास ही अपने दो मासूम बच्चों के साथ खटिया पर सोता रहा।