दरभंगा: नशेड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 50 लोग गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 50 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बताया कि जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया जिसके तहत यह गिरफ्तारी हुई है