कटनी नगर: राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का विरोध,फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
जिला महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज आज गुरुवार शाम 5:40 मिनट पर थाने तिराहे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया यह विरोध प्रदर्शन राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में किया गया इस दौरान प्रदर्शनकारियो को रोकने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का प्रयोग भी करना पड़ा।