डूंगला: एग्रीटेक मीट में डूंगला के सहकारिता मंत्री ने निवेश संभावनाओं पर दिया जोर
अहमदाबाद में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)–2026’ के तहत आयोजित इनवेस्टर मीट में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने भाग लिया। कार्यक्रम में गुजरात के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युम्न वाजा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी सहित कई अधिकारी व उद्योगपति मौजूद रहे।