डंडई: पुल नहीं तो वोट नहीं: चहेलिया नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Dandai, Garhwa | Apr 11, 2026 डंडई प्रखंड के जरही पंचायत स्थित चहेलिया नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि 14 अप्रैल तक लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो वे विधायक अनंत प्रताप देव के आवास पर आमरण अनशन करेंगे।