दिल्ली शराब मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसौदिया को बरी किए जाने के बाद हरदोई में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अदालत के फैसले की सराहना की।हरदोई के आप जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।