कन्नौज हरदोई बॉर्डर पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़क हादसे में चार युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कन्नौज के जिला अस्पताल में मेहंदीपुर गांव के रहने वाले सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार की दोपहर हुआ है।