बयाना: उपखंड क्षेत्र में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बयाना कस्बा सहित उपखंड क्षेत्र में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के साथ योगाभ्यास किया।