शामली: शामली के सिलावर गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jul 8, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी प्रमोद उर्फ नादू को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।