गोरखपुर: चिलुवाताल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 नाबालिग को अभिरक्षा में लिया
चोरी की बाइक बेचने की जानकारी होने पर चिलुआताल पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की गई। एक बाइक कैंट थाना क्षेत्र से जबकि दूसरी नकहा ओवरब्रिज से चोरी हुई थी। चोर के तीन नाबालिक सहयोगियों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह संगठित रूप से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।