टांटोटी: अभिभाषक परिषद के अधिवक्ताओं ने भिनाय में न्यायिक कार्य शुरू करने की मांग को लेकर कानून मंत्री को सौंपा पत्र
Tantoli, Ajmer | May 19, 2026 सरकार द्वारा सिविल न्यायालय खोलने की घोषणा के बाद भी भिनाय में कोर्ट शुरू नहीं होने नाराज अभिभाषक परिषद के अधिवक्ताओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे शासन सचिवालय में कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर पत्र सौंपा।जिसमें न्यायिक कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।बताया बजट में न्यायालय की घोषणा हुई थी।लेकिन न्यायिक कार्य शुरू नही किया गया।