बलिया: गंगा बहुउद्देशीय सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से आबकारी दुकानों का आवंटन संपन्न हुआ
Ballia, Ballia | Mar 6, 2025 गंगा बहुउद्देशीय सभागार में गुरूवार की शाम पांच बजे नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष चौहान की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। इस दौरान 145 देशी शराब, 98 कम्पोजिट शॉप, 02 मॉडल शॉप और 30 भांग की दुकानों का आवंटन किया गया।