एटा: मारहरा की प्रमुख गलियों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर गंदगी तथा कूड़े के ढेर की समस्या, नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान
एटा के कस्बा मारहरा की प्रमुख गलियों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर गंदगी तथा कूड़े के ढेर की समस्या लगातार बनी हुई थी। इसकी शिकायत कस्बावासियों ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव से की इस संबंध में पालिकाध्यक्ष शशि प्रभा से बेहतर साफ-सफाई की मांग की।कस्बा के लोगों की शिकायत और किसान नेता की पहल पर, मंगलवार दोपहर से साफ सफाई की शुरुआत की गई है।