श्रीनगर: चम्पानगर पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चम्पानगर पुलिस ने गुरुवार को एक बजे रामनगर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि रामनगर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे छोटू मंडल व उमेश मंडल को पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लेकर ब्रेथएनाजर से जांच करवाया गया। शराब पीने की पुष्टि होने पर दोंनो युवक रामनगर निवासी को जेल भेजा।