ठाकुरगंगटी: महूआरा में हाई मास्क टावर महिनों से खराब,मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गया
महुवारा मैदान इलाके का सबसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल है जहां प्रतिदिन दर्जनों युवा युक्ति दौड़ खुद व शारीरिक व्यायाम के लिए सुबह और देर रात्रि तक रहते हैं। शिव मंदिर प्रांगण और सत्संग आश्रम बजरंगबली मंदिर होने से सैकड़ो श्रद्धालु भी देर शाम तक वहां रहते हैं परंतु मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा लगाया गया हाई मास्क लाइट महीनों से खराब शोभा की वस्तु बनकर पड़ा है