अनूपपुर: कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जनसुनवाई में 63 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 63 आवेदनों की सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बैगा आहार योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, राशन कार्ड, छात्रावास, सीमांकन, अनुकंपा नियुक्ति,के आवेदन आए।