राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने भोपाल स्थित राजभवन के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सुशासन को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भोपाल स्थित राजभवन में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।