विदिशा नगर: मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट मे आने से बीना के बुखारा निवासी युवक की मौत
मंगलवार शाम विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर 45 वर्षीय सीताराम बबेले निवासी ग्राम बुखारा तहसील बीना की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। उनके बुजुर्ग पिता वमुश्किल बचे। जिला अस्पताल में बुधवार को शव का पीएम होगा। पिता पुत्र विदिशा में हरिपुर में सीताराम की ससुराल आए थे।