विदिशा नगर: मंगलवार को कलेक्ट्रेट मे चौकीदारी करने बाले 53 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला,दोपहर मे मेडिकल कालेज मे कराया PM
कलेक्ट्रेट में चौकीदारी करने वाले 53 वर्षीय भगत सिंह कॉलोनी निवासी जीवन सिंह कुशवाहा का शव ग्राम करैया के पास फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में पीएम कराकर शव परिजनों को सोपा। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।सोमवार रात को जीवन कलेक्ट्रेट में चौकीदारी करने निकले थे। लेकिन कई किमी दूर फांसी पर मिले।